डीसी कार्यालय के 22 कर्मचारियों की बदली – Jalandhar News

डीसी कार्यालय के 22 कर्मचारियों की बदली – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने प्रशासनिक और लोकहित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शाखाओं और तहसीलों में कर्मचारियों की तैनाती/बदली के आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार सुपरडेंट ग्रेड-2 (ज) दविंदरपाल सिंह को एस.डी.एम शाहकोट कार्यालय से डिप्टी कमिश्नर जालंधर कार्यालय लगाया गया। बलबीर कौर को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से एस.डी.एम आदमपुर और महेश कुमार को एस.डी.एम आदमपुर से एस.डी.एम शाहकोट भेजा गया। तहसील जालंधर-1 के सुरजीत सिंह को रीडर टू तहसीलदार, शाहकोट में खाली पद पर तैनात किया गया। जतींदर सिंह और इंदरपाल सिंह की एच.आर.सी शाखा व आर.सी जालंधर-1 के बीच अदला-बदली की गई, जबकि राजविंदर कौर और रणवीर सिंह का स्थानांतरण तहसीलदार कार्यालय जालंधर-1 व आर.आई.ए ब्रांच के बीच किया गया। पवन शर्मा को तहसील जालंधर-1 में भेजते हुए रीडर टू तहसीलदार जालंधर-1 का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। आदेश में गुरसरनप्रीत कौर, रवि कुमार, बलजीत कौर, रजिंदर सिंह, मीनू, बलजीत, अमनदीप कौर, राजिंदर सिंह, अनीता भारती, वरुन, रूबी बालम, हरजोत सिंह और पवन कुमार की नई तैनातियों का भी उल्लेख है। सोमवार को बदली के आदेश जारी कर दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *