जगराओं में आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन: पंजाब सरकार का पुतला फूंका, नियमित करने व वेतन बढ़ाने की मांग; चेतावनी दी – Jagraon News

जगराओं में आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन:  पंजाब सरकार का पुतला फूंका, नियमित करने व वेतन बढ़ाने की मांग; चेतावनी दी – Jagraon News




जगराओं में आशा वर्कर्स और फैसिलिटेटर्स ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। तहसील चौक पर एकत्रित होकर उन्होंने रोष मार्च निकाला और सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके लिए अब तक कोई निश्चित वेतनमान लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने आशा वर्कर्स को नियमित करने और स्थायी वेतन देने का वादा किया था, लेकिन सरकार के कार्यकाल के लगभग पांच वर्ष पूरे होने के बावजूद उनकी कोई भी प्रमुख मांग पूरी नहीं हुई है। लगभग सभी कार्य उनसे करवाए जा रहे आशा वर्कर्स ने यह भी कहा कि पहले उनका कार्य केवल गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल तथा टीकाकरण तक सीमित था। हालांकि, अब स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी कार्य उनसे करवाए जा रहे हैं, जबकि उन्हें न तो उचित वेतन मिल रहा है और न ही पर्याप्त सुविधाएं। आंदोलन को और तेज किया जाएगा अमरजीत कौर और प्रवीन कौर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में आशा वर्कर्स ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो राज्यभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की बताई। ये हैं आशा वर्कर्स की प्रमुख मांगें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *