गुरदासपुर में महिला से अश्लील हरकत करने वाला पंडित गिरफ्तार: बोली- रास्ता रोकर नंबर मांगा, बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश की – Batala News
गुरदासपुर में पुलिस पंडित चंद्रहास भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। पंडित पर आरोप है कि उसने महिला का रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकत की। हाथ पकड़ा। साथ ही जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से एक केस दर्ज है। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए… पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
पंडित चंद्रहास भारद्वाज हाथ और कुंडली देखने का काम करता है। मूलरूप से दीनानगर का रहने वाला है। उसका विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इस केस में वह जमानत मिली हुई थी। आरोपी को पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा
दीनानगर थाने के SHO सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी चंद्रहास को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है और जो भी अन्य तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link

