गुरदासपुर नगर कौंसिल पर कांग्रेस का कब्जा: बलजीत पाहड़ा को पार्षदों ने फिर अध्यक्ष चुना; विधायक बलजीत सिंह ने करवाई ताजपोशी – Batala News

गुरदासपुर नगर कौंसिल पर कांग्रेस का कब्जा:  बलजीत पाहड़ा को पार्षदों ने फिर अध्यक्ष चुना; विधायक बलजीत सिंह ने करवाई ताजपोशी – Batala News




गुरदासपुर नगर कौंसिल में कांग्रेस ने दोबारा कब्जा कर लिया है। कांग्रेस विधायक बरिंदर मीत सिंह पाहड़ा के भाई बलजीत सिंह पाहड़ा को दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने मंगलवार को अपना पदभार संभाला। इस अवसर पर विधायक बरिंदर मीत सिंह पाहड़ा और अध्यक्ष बलजीत सिंह पाहड़ा ने सभी पार्षदों और गुरदासपुर के लोगों का आभार व्यक्त किया। बलजीत पाहड़ा ने कहा कि सरकार के विरोध के बावजूद, पार्षदों के विश्वास और समर्थन के कारण वे इस पद पर दोबारा पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी पिछली टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में टीम वर्क के कारण ही नगर काउंसिल कमेटी का पुनर्गठन संभव हो पाया है। शहर में कूड़े की समस्या को स्वीकार करते हुए अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में इसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। विकास कार्यों में और तेजी लाने का वादा पाहड़ा ने बताया कि इस संबंध में कार्यवाही स्थानीय निकाय को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में कार्यभार मिलने के बाद विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने गुरदासपुर के लोगों को भरोसा दिलाया कि पहले की तरह अब विकास के काम दोगुनी गति से होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *