एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए राजेंद्रा पार्क पहुंचेंगे मोदी: वैकल्पिक सड़क मार्ग भी तैयार, राजेंद्रा पार्क से PEC तक दो रूट किए गए तय – Chandigarh News

एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए राजेंद्रा पार्क पहुंचेंगे मोदी:  वैकल्पिक सड़क मार्ग भी तैयार, राजेंद्रा पार्क से PEC तक दो रूट किए गए तय – Chandigarh News




चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) दौरे को लेकर रूट फाइनल कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए राजेंद्र पार्क पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग के जरिए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज तक जाएंगे। इसके लिए दो रूट तैयार किए गए हैं। पहले रूट में राजेंद्र पार्क से निकलकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के बीच वाले मार्ग से विज्ञान पथ होते हुए सीधे पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे। वहीं दूसरा वैकल्पिक रूट राजेंद्र पार्क से निकलकर पंजाब मुख्यमंत्री आवास के बाहर से होते हुए नयागांव की ओर आने वाली सड़क के रास्ते पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज तक जाएगा। एयरपोर्ट पर भी तैयार किया गया वैकल्पिक सड़क मार्ग यदि किसी कारणवश हवाई मार्ग का उपयोग संभव नहीं हो पाता है, तो प्रधानमंत्री के लिए एयरपोर्ट से सड़क मार्ग का भी वैकल्पिक रूट तैयार किया गया है। इस रूट के तहत एयरपोर्ट स्थित एयरफोर्स एंट्री से प्रधानमंत्री का काफिला निकलेगा। वहां से एयरपोर्ट चौक, ट्रिब्यून चौक, मध्य मार्ग, ट्रांसपोर्ट चौक और पंजाब राजभवन वाले मार्ग से विज्ञान पथ होते हुए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज तक पहुंचाया जाएगा। जल्द होगा सभी रूटों का रिहर्सल प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। टीम जल्द ही तीनों रूटों का रिहर्सल करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजेंद्र पार्क स्थित हेलीपैड को भी तैयार कर दिया गया है। रूट और सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल 16 जुलाई को किया जाएगा। 5,500 लोगों की क्षमता वाला वाटरप्रूफ पंडाल कार्यक्रम के लिए पेक परिसर में करीब 5,500 लोगों की क्षमता वाला वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने संभाल ली है। पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमें जांच कर रही हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया जाएगा और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। पीजीआई के तीन प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान पीजीआई के एडवांस मदर एंड चाइल्ड सेंटर, एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 1,983 करोड़ रुपये की लागत वाले जीरकपुर-पंचकूला बाईपास परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। उनके स्वागत को लेकर शहर में सड़कों की मरम्मत, सफाई, पौधारोपण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेज़ी से कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *