इंडिया-यूएसए ट्रेड डील के खिलाफ मोटरसाइकिल मार्च: गुरदासपुर में किसानों ने किया प्रदर्शन; PM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन – Batala News

इंडिया-यूएसए ट्रेड डील के खिलाफ मोटरसाइकिल मार्च:  गुरदासपुर में किसानों ने किया प्रदर्शन; PM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन – Batala News




गुरदासपुर में देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर 15 जुलाई को किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) के विरोध में एक बड़ा मोटरसाइकिल मार्च निकाला। यह मार्च बटाला बाईपास अग्रसेन चौक से शुरू होकर एसडीएम बटाला कार्यालय पर समाप्त हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मोटरसाइकिल मार्च का ऐलान देश बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में 15 जुलाई को पंजाब समेत देशभर के कई राज्यों में किया गया था। विभिन्न किसान संगठनों ने एकमत होकर यह फैसला लिया था। मार्च की मुख्य मांग भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को रद करना थी। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं और बड़ी संख्या में किसानों ने इसमें हिस्सा लिया। व्यापार समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग एसडीएम कार्यालय में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की। किसान नेताओं ने बताया कि यह केवल एक प्रतीकात्मक रैली है। आने वाले दिनों में, 21 जुलाई को दिल्ली में देशभर के किसान संगठन एक बड़े मंच पर बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। पंजाब के किसान समझौते से होंगे प्रभावित किसानों का कहना है कि यदि यह समझौता रद नहीं किया गया, तो पंजाब के किसानों, मजदूरों और कृषि पर सीधा बुरा असर पड़ेगा। इसके साथ ही छोटे व्यवसाय और उद्योगपति भी बुरी तरह प्रभावित होंगे। उन्होंने भारत सरकार के इस फैसले के विरोध में एक जन आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *