अमृतसर में थार से मिला युवक का शव: टी-शर्ट और शॉर्ट्स में था, शराब की बोतल और मोबाइल बरामद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Amritsar News
अमृतसर के नारायणगढ़ इलाके के पास सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी से आज एक युवक का शव बरामद हुआ। काफी देर से खड़ी गाड़ी पर शक होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी का दरवाजा खोलकर जांच की। इस दौरान अंदर एक युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी। मौके से गाड़ी के अंदर एक खुली शराब की बोतल और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जो बंद अवस्था में मिला। युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। मृतक ने टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे थे। पुलिस ने अभी तक युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक थार गाड़ी तक कैसे पहुंचा, उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं और घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था। मामले की जांच जारी है।
Source link

