अमरनाथ यात्रा सुरक्षा पर पठानकोट में उच्च स्तरीय बैठक: पुलिस, सेना, एयरफोर्स ने संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाने पर की चर्चा – Pathankot News

अमरनाथ यात्रा सुरक्षा पर पठानकोट में उच्च स्तरीय बैठक:  पुलिस, सेना, एयरफोर्स ने संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाने पर की चर्चा – Pathankot News




पठानकोट में आगामी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा बुलाई गई इस बैठक में सेना, वायुसेना और खुफिया विभाग सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा, रूट प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और आपसी तालमेल पर विस्तृत चर्चा हुई।
सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई
अधिकारियों ने अमरनाथ यात्रा को एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन बताया, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी सुरक्षा एजेंसियों की प्राथमिकता है। बैठक में यात्रा मार्गों और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। आपसी तालमेल से काम करेंगी एजेंसियां बैठक में एक विशेष सुरक्षा रणनीति तैयार की गई। इसमें तय किया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी तालमेल से काम करेंगी। पठानकोट के सीमावर्ती जिले होने के कारण यहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, नाकों पर चेकिंग बढ़ाने और खुफिया सूचनाओं को साझा करने पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त, यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी चर्चा हुई। संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल को आवश्यक बताया।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस, सेना, वायुसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *