अनंत अंबानी ने धीरेंद्र शास्त्री का हाथ पकड़कर खींचा, VIDEO: बागेश्वर धाम में बोले- आपने आने कहा था, तो मैं आ गया; बालाजी की महाआरती की – khajuraho News

अनंत अंबानी ने धीरेंद्र शास्त्री का हाथ पकड़कर खींचा, VIDEO:  बागेश्वर धाम में बोले- आपने आने कहा था, तो मैं आ गया; बालाजी की महाआरती की – khajuraho News




देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी गुरुवार शाम विशेष विमान से बागेश्वर धाम पहुंचे। फोटो सेशन के दौरान दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। फोटो खिंचवाते समय अनंत अंबानी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हाथ पकड़कर उन्हें अपने पास खींच लिया। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- आपने आने के लिए कहा था, तो मैं आ गया। साथ ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनंत अंबानी को बागेश्वर बालाजी भगवान, सन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के पावन दर्शन कराए। दर्शन के दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम की परंपराओं, आध्यात्मिक महत्व और सन्यासी बाबा की महिमा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अनंत अंबानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। ये तस्वीरें देखिए… महाआरती में हुए शामिल, देश-धर्म के लिए की प्रार्थना दर्शन के बाद अनंत अंबानी और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्री बागेश्वर बालाजी भगवान की महाआरती में भाग लिया। दोनों ने मिलकर देश, धर्म और जनकल्याण के लिए मंगलकामना की। आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दी आहुतियां महाआरती के बाद दोनों धाम स्थित यज्ञशाला पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चल रहे यज्ञ में अनंत अंबानी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ पवित्र आहुतियां अर्पित कीं। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर उन्होंने वैदिक परंपराओं का पालन किया और पूजा-अर्चना की। 11 कन्याओं का पूजन, दक्षिणा भेंट कर लिया आशीर्वाद यज्ञ के बाद अनंत अंबानी ने धाम में 11 कन्याओं का विधिवत पूजन किया। उन्होंने सभी कन्याओं को दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इसके अलावा काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनसे भी शुभाशीष प्राप्त किया। इससे पहले गुरुवार शाम जब अनंत अंबानी खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, तब बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी भेंट कर स्वागत किया। बागेश्वर धाम से पुराना जुड़ाव अनंत अंबानी और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच पहले भी कई मुलाकातें हो चुकी हैं। दोनों के करीबी संबंधों की तस्वीरें समय-समय पर सामने आती रही हैं। अनंत अंबानी बागेश्वर धाम में 24 घंटे संचालित होने वाली ‘अन्नपूर्णा रसोई’ (भंडारा) में भी समय-समय पर विशेष सहयोग करते रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *