अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़: दोनों तरफ से फायरिंग, हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल; सेना-पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बुधवार दोपहर पुलिस की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई। हमले में…

