- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Accident | Scorpio Jeep Collision Death On Naruana Road
बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती नंबर-3 में दीवाली की रात जीजा और सालों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर प्रारंभ हुआ विवाद खूनी हादसे में बदल गया। डबवाली से आए सालों के जीजा के घर के बाहर हंगामा करने के पश्चात जीप से वापस लौटने पर जीजा अपने परिजनों के साथ स्कॉर्पियो
15 दिन पहले बेटी के जन्मदिन की पार्टी में हुआ था विवाद डीएसपी देहाती परविंदर सिंह ने कहा कि डबवाली के ग्राम लक्खाखाना निवासी सोनू सिंह और संदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह की बहन की शादी बठिंडा के बीड़ तालाब बस्ती नंबर-3 निवासी गुरसेवक सिंह के साथ हुई है। लगभग 15 दिन पहले गुरसेवक सिंह ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर पार्टी रखी थी। इसी बीच आए एक साले का गुरसेवक सिंह के परिवार के सदस्य के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में पहले से तनाव चल रहा था।
जीप से लौट रहे सालों का स्कॉर्पियो में किया पीछा पुलिस के अनुसार दीवाली की रात रविवार को सोनू सिंह अपने भाई संदीप सिंह और दोस्त यादवीर सिंह निवासी गांव लक्खाखाना के साथ जीप में सवार होकर गुरसेवक सिंह के घर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने घर के बाहर हंगामा किया और ललकारे मारने लगे। कुछ देर पश्चात वे जीप लेकर वापस डबवाली की तरफ रवाना हो गए। इसके बाद गुरसेवक सिंह अपने चचेरे भाइयों सोनू सिंह, मनिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, आकाशदीप सिंह और राजा सिंह के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर उनके पीछे निकल पड़ा। पुलिस के मुताबिक नरुआणा रोड पर दोनों पक्षों के बीच गाड़ियों से एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश होने लगी। इसी दौरान स्कॉर्पियो और जीप की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार की वजह से स्कॉर्पियो सड़क के बीच पलट गई, जबकि जीप दूसरी तरफ जाकर पलट गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार लोग जख्मी हो गए। स्कॉर्पियो की पिछली सीट पर बैठे 25 वर्षीय सोनू सिंह की घटनास्थल पर ही जान चली गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी परविंदर सिंह ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं। उनके वक्तव्य दर्ज होने के पश्चात आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई या घटना के पीछे कोई अन्य आपराधिक पहलू है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही चल सकेगा। प्रकरण में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।







