Home Bharat MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 2 मौतें: अनूपपुर...

MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 2 मौतें: अनूपपुर SP बोले- कई लोग ठहरे थे, मलबे में दबे; 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी – Anuppur News

13
0
MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 2 मौतें:  अनूपपुर SP बोले- कई लोग ठहरे थे, मलबे में दबे; 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी – Anuppur News




मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक गिर गई। मलबे में कई मजदूर और लोगों के दबे होने की आशंका है। लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। रेस्क्यू में जुटी टीम ने मलबे से दो लोगों के शव निकाले हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे हुआ। स्थानीय अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी है। मलबे में कितने मजदूर और लोग दबे हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर हर्षल पंचोली और SP मोती उर रहमान मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर 3-4 एंबुलेंस मौजूद हैं। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… लॉज हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

    Previous articleTwo UP Madrassa Teachers Cane 10-Year-Old Boy, Held After Video Triggers Outrage
    Next articleकेरलम में 38% उम्मीदवारों पर क्रमिनल केस, 339 करोड़पति: 5 साल में 48% बढ़े करोड़पति उम्मीदवार; चुनाव लड़ रहे 54% उम्मीदवार ग्रेजुएट नहीं

    Leave a Reply