अमृतसर | दिवाली से पहले ही शहर की हवा खराब हालत में पहुंच गई है। सुबह साढ़े 8 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 दर्ज किया गया, जबकि रात को घटकर 188 पर आ गया। दोनों ही समय हवा खराब श्रेणी में रही, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। अनेक लोगों ने आंखों में जलन और गले में खराश की बात भी कही। हालांकि बीते दिन एक्यूआई 165 था जो बुधवार को काफी बढ़ गया है। रात के एक्यूआई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, परंतु राहत नहीं मिली। बुधवार को अधिकतम पारा 29 और न्यूनतम 16 डिग्री रहा।
Source: Dianik Bhaskar







