दिवाली से ठीक पहले महंगाई ने आम आदमी की जेब पर बड़ा डाका डाला है। एक ओर जहां प्याज के दाम 70 से 80 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं वहीं बढ़िया किस्म का सरसों तेल 225 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। व्यापारियों का अनुमान है कि अगले 10 दिनों तक राहत की उम्मीद बेहद कम है। आने वाले दिनों में सरसों का तेल 250 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकता है।

फ्रूट एंड वेजिटेबल्स मर्चेंट एसोसिएशन वल्ला मंडी के महासचिव जतिंदर खुराना ने बताया कि महाराष्ट्र और नासिक में हुई बेमौसमी वर्षा से प्याज की आवक बुरी तरह प्रभावित हुई है। पहले रोजाना नासिक से 8 ट्रक प्याज मंडी पहुंचते थे, वहीं अब केवल 1-2 ट्रक ही आ रहे हैं।

हालांकि राजस्थान के अलवर से रोजाना 7-8 ट्रक प्याज की आवक शुरू हो गई है। लक्ष्मी ऑयल के मालिक पृथ्वी राज ने बताया कि एक महीने में सरसों तेल के दाम 15 से 20 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े हैं। जो तेल पहले 195 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था, वह अब रिटेल में 220 से 225 रुपए के पार पहुंच गया है। किसान दामों में और वृद्धि की आशा में सरसों की बिक्री और सप्लाई रोक रहे हैं, जिससे बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई है।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar