- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Due To The Large U turn Divider, It Takes 30 To 40 Seconds For Vehicles To Turn.
गुमटाला बाईपास पुल के नीचे बना बड़ा यू-टर्न डिवाइडर वाहन चालकों हेतु मुसीबत बना हुआ है। पुल के ऊपर से अटारी बॉर्डर और रामतीर्थ जाने वाले वाहन तो आसानी से निकल जाते हैं, किंतु अजनाला, राजासांसी एयरपोर्ट और आसपास की घनी आबादी वाले इलाकों में जाने वाले लोगों को पुल के नीचे से गुजरना पड़ता है। यहां बड़े वाहनों बसों और ट्रकों को यू-टर्न लेने में करीब 30 से 40 सेकंड का समय लग जाता है, जिससे पीछे वाहनों की अनेक किलोमीटर लंबी लाइनें लग जाती हैं। खासतौर पर जालंधर रोड से अजनाला की ओर मुड़ने वाले और अजनाला से रामतीर्थ व इंडिया गेट जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
इसके अतिरिक्त, गोल्डन गेट से गुमटाला बाईपास की ओर आने वाली सड़क किनारे मिट्टी होने से वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती है, जिससे राहगीर और स्थानीय लोग परेशान हैं। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी, जोन इंचार्ज और एडीसीपी ट्रैफिक तक को मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन कम चौड़ाई और बड़े डिवाइडर की वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है। होशियारपुर निवासी राजेश और जालंधर निवासी इकबाल सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट आने-जाने के दौरान इस जाम में फंसने से कई बार फ्लाइट छूटने का खतरा बना रहता है। लोगों ने एडमिनिस्ट्रेशन से मांग की है कि बड़े वाहनों की आसान आवाजाही हेतु इस यू-टर्न डिवाइडर की लंबाई को आधा किया जाए।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







