- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- 3 Murders In 10 Days: Accused Still At Large
भास्कर न्यूज़ | अमृतसर बीते 10 दिनों के बीच अलग-अलग इलाकों में 3 हत्याओं के मामलों में नामजद अभियुक्त अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। कहीं स्कूटी साइड करने के विवाद में गोलियां चलीं तो कहीं जमीनी रंजिश के चलते किसान को ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया गया।
पहला प्रकरण 24 अक्टूबर को थाना गेट हकीमां के अधीन आनंद एवेन्यू में सामने आया, जहां स्कूटी साइड करने को लेकर हुए विवाद में अमित सभ्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अभी शाह, विक्रम शाह और सन्नी शाह के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरी घटना 26 अक्टूबर को थाना चाटीविंड के अधीन गांव झीता कलां में हुई, जहां तीर्थ सिंह की गोली मारकर हत्या की गई।
पुलिस ने गुरदित्ता सिंह, गुरजंट सिंह, हरकिरत सिंह और 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसएचओ हरचंद सिंह ने कहा कि अभियुक्त बाहरी जिले में छिपे हैं। तीसरा प्रकरण 1 नवंबर को थाना भिंडीसैदां के अधीन गांव कोटली खैहरा में दर्ज हुआ, जहां किसान हरपाल सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया गया।
पुलिस ने महिंगा सिंह, विक्रम सिंह और कश्मीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। एसएचओ सिमरनजीत कौर के अनुसार आरोपी बार-बार लोकेशन बदल रहे हैं और छापेमारी जारी है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







