Home Bharat हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू: शिमला-हमीरपुर में ओलावृष्टि, 24...

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू: शिमला-हमीरपुर में ओलावृष्टि, 24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमान, 9 अप्रैल तक ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी – Shimla News

2
0
हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू:  शिमला-हमीरपुर में ओलावृष्टि, 24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमान, 9 अप्रैल तक ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी – Shimla News




हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला की ऊंची चोटियों पर शाम ताजा हिमपात हुआ। अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ गई। इससे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। अटल टनल के अलावा दारचा, गोंदला, रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा और स्पीति वैली में भी बर्फबारी हो रही है। दोपहर बाद शिमला जिला के ठियोग व आसपास के क्षेत्रों और हमीरपुर के सुजानपुर भी भारी ओलावृष्टि हुई। इससे सेब की फ्लावरिंग, मटर और फूलगोभी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान सराहन में 32.7 मिली, धर्मशाला 32.2, जोत 22.4, घाघस 19.4, मुरारी देवी 17.4 और मनाली में 17.0 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक- अगले छह दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई। 7 अप्रैल को 10 जिलों में येलो अलर्ट पांच और छह अप्रैल को 6-6 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी है, जबकि सात अप्रैल को 10 जिलों को अलर्ट जारी किया गया। आठ अप्रैल को फिर से ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। यह अलर्ट ओलावृष्टि और तूफान को लेकर दिया गया है। प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की एडवाइजरी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्रा टालने की सलाह दी है। विशेषकर अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। ऊंचे पहाड़ों पर जनवरी जैसी ठंड लौटी मौसम में बदलाव के बाद ऊंचे पहाड़ों पर जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य 4.6 डिग्री कम हुआ है। इसके बाद प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। अगले एक सप्ताह तक भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी जारी रहने से तापमान में अभी तीन से चार डिग्री की और गिरावट आएगी। मंडी का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 7.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद 23.5 डिग्री, भुंतर का 7.2 डिग्री कम होने के बाद 21.4, सुंदरनगर का 7.1 डिग्री कम होने के बाद 23.7, मनाली का 6.4 डिग्री लुढ़कने के बाद 15.2 डिग्री, शिमला का अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री कम होने के बाद 20.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले छह दिन के दौरान तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी।



Source link

    Previous articleयुद्ध के बीच शांति खोजने अल्मोड़ा पहुंचे इजराइली: टूरिस्ट बोला- घर पर लगातार बम-धमाकों की आवाजें आती हैं, यहां आकर सेफ फील करते हैं – Almora News
    Next articleबुर्के में लूट- आरोपी लड़की की पहली तस्वीर: पुलिस का दावा- अयोध्या में ज्वेलरी लूटकर बॉयफ्रेंड के साथ भागना चाहती थी – Ayodhya News

    Leave a Reply