Home Bharat रामपाल को देशद्रोह के केस में जमानत: हिसार के सतलोक आश्रम...

रामपाल को देशद्रोह के केस में जमानत: हिसार के सतलोक आश्रम में 6 लोगों की मौत हुई थी; 11 साल से जेल में बंद – Haryana News

2
0
रामपाल को देशद्रोह के केस में जमानत:  हिसार के सतलोक आश्रम में 6 लोगों की मौत हुई थी; 11 साल से जेल में बंद – Haryana News




सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देशद्रोह के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को जमानत मिल गई है। इस केस में रामपाल 11 साल, 4 महीने और 20 दिन से जेल में है। वह हिसार सेंट्रल जेल में बंद है। संत रामपाल को 19 नवंबर 2014 को हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने उसे कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो समर्थकों से झड़प हो गई। इस टकराव में 5 महिलाओं और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हुई थी। इसी मामले में रामपाल पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

    Previous articleIsrael backs Trump’s two-week pause on Iran strikes, says Lebanon excluded
    Next articleMadagascar declares state of emergency over energy situation due to Iran war

    Leave a Reply