Home Bharat बंगाल के सिलीगुड़ी में PM मोदी की आज सभा: तमिलनाडु में...

बंगाल के सिलीगुड़ी में PM मोदी की आज सभा: तमिलनाडु में राहुल का रोड शो, CM स्टालिन के साथ चुनाव प्रचार करेंगे

2
0
बंगाल के सिलीगुड़ी में PM मोदी की आज सभा:  तमिलनाडु में राहुल का रोड शो, CM स्टालिन के साथ चुनाव प्रचार करेंगे




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। PM आज सिलीगुड़ी में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे दार्जिलिंग जिले की सभी छह और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले PM ने शनिवार को बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में तीन रैलियों को संबोधित किया था। देर शाम सिलीगुड़ी पहुंचकर PM ने रोड शो किया था। इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु जा सकते हैं। वे मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ थूथुकुडी में चुनाव प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राहुल का यह पहला तमिलनाडु दौरा होगा। पिछले हफ्ते पुडुचेरी जाने के बाद भी वे तमिलनाडु नहीं गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल आज सुबह दिल्ली से चेन्नई एयरपोर्ट आएंगे। फिर श्रीपरंबुदूर में अपने पिता राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे श्रीपरंबुदूर से कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार और रोड शो करेंगे। इसके बाद थूथुकुडी में CM के साथ प्रचार करेंगे। चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स…



Source link

    Previous articleU.S., Iran talks extend into second day as strait showdown deepens
    Next articleदिल्ली-यूपी में एक दिन बाद 40°C के पार जाएगा तापमान: हिमाचल के मनाली में बर्फबारी, पारा -3 डिग्री पहुंचा; जम्मू में बवंडर, लोगों में दहशत फैली

    Leave a Reply