Home Bharat पुडुचेरी CM बाइक से वोट डालने पहुंचे: सुबह 9 बजे तक...

पुडुचेरी CM बाइक से वोट डालने पहुंचे: सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरलम 16.23%, पुडुचेरी में 17.41% वोटिंग; आज 296 सीटों पर मतदान

2
0
पुडुचेरी CM बाइक से वोट डालने पहुंचे:  सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरलम 16.23%, पुडुचेरी में 17.41% वोटिंग; आज 296 सीटों पर मतदान




देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी की 296 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। आज सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच सभी पोलिंग स्टेशन पर अधिकारियों ने मॉक पोलिंग की, जिससे पता चल सके कि ईवीएम में कोई खराबी तो नहीं है। केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम हैट्रिक के लिए चुनाव लड़ रहा है। असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दांव खेल रही है। जबकि पुडुचेरी में कांग्रेस से निकले एन. रंगासामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं। असम में 126 सीट पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे। पुडुचेरी में 20 पार्टियां के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। असम, केरलम, पुडुचेरी चुनाव से जुड़े अपडेट्स तीनों राज्यों में जारी वोटिंग की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

    Previous articleखबर हटके- केन्या में चींटी बेचकर करोड़पति बन रहे लोग: श्रीलंका से भारत तैरकर आएगा एक बच्चा; महिलाओं के कपड़ों पर लगेगा अर्थ टैक्स
    Next articleCeasefire threatened as Israel expands Lebanon strikes, Iran closes strait again

    Leave a Reply