Home Bharat उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी: UP-राजस्थान में बारिश के साथ ओले...

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी: UP-राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे; 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

1
0
उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी:  UP-राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे; 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • UP Rajasthan Rain Hail | 15 States Storm Alert; Uttarakhand, Himachal, J&K Snowfall
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IMD ने आज छत्तीसगढ़ और बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

असम और मेघालय में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहेगा। यहां आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और और कोस्टल कर्नाटक में उमस भरा मौसम रहेगा।

उत्तराखंड के चारों धाम यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बुधवार को बर्फबारी हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में भी बर्फ गिरी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई।

हिमाचल का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 11°C नीचे चला गया। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई।

इधर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। प्रयागराज के मेजा में गंगा फेरी घाट पर बना पांटून पुल तेज बहाव में बह गया। मध्य प्रदेश में 3 साइक्लोनिक एक्टिविटी हैं।

मौसम की चार तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के शिमला के बाघी में सेब के बगीचे में बुधवार को ताजा बर्फबारी।

हिमाचल प्रदेश के शिमला के बाघी में सेब के बगीचे में बुधवार को ताजा बर्फबारी।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में लगातार हो रही भारी बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ की मोटी परत से ढक गया है।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में लगातार हो रही भारी बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ की मोटी परत से ढक गया है।

उत्तराखंड के उत्तराखंड के यमुनोत्री में बुधवार को जमकर बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के उत्तराखंड के यमुनोत्री में बुधवार को जमकर बर्फबारी हुई।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

  • 9 अप्रैल- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 30-50kmph रफ्तार की हवा। चल सकती हैं। असम और मेघालय में तेज बारिश।
  • 10 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 30-50kmph रफ्तार की हवा।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: आंधी-बारिश के कारण अप्रैल में भी सर्दी, 5 से ज्यादा शहरों में बारिश

राज्य में पिछले कुछ समय से चल रहा आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर धीमा हो गया है। अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप रहने कारण गर्मी बढ़ सकती है। 20 दिन से बदले मौसम के कारण अप्रैल में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे आ गया है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश: कल से गर्मी का दौर, 5-6°C बढ़ेगा पारा; आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में 10 अप्रैल से तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

    Previous articleसरकार बोली- जनहित याचिका का कॉन्सेप्ट खत्म करना चाहिए: पुराना दौर गया, अब कोर्ट तक पहुंच आसान; SC बोला- हम PIL मामलों पर खुद सतर्क
    Next articleमहिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी: इसी महीने बिल पारित होने की संभावना; लोकसभा सीटें 816 होंगी, 273 महिलाओं के लिए रिजर्व

    Leave a Reply