अमृतसर | त्योहारी सीजन में शहर में जाम न लगे अतः लिए निगम के एस्टेट विभाग ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने सौ फुट्टी रोड, सुल्तानविंड ग्राम, सुल्तानविंड रोड और कटड़ा शेर सिंह समेत विभिन्न बाजारों में कार्रवाई करते हुए सड़क और फुटपाथों पर लगी रेहड़ियां हटवाईं। इसी बीच पुलिस की टीम भी मौजूद रही। कार्रवाई के बीच कई जगह दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई। हालांकि टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। वहीं निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल का कहना है कि सड़कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source: Dianik Bhaskar







