आबकारी अफसर होशियारपुर-2 प्रीत भूपिंदर सिंह की देखरेख में भीखोवाल, टेरकियाना और सैदपुर गांवों के मंड क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाकर 12 हजार किलो लाहन बरामदी की। बरामद लाहन को अफसरों ने घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया। सुबह करीब छह बजे आरंभ हुए अभियान में एक्साइज इंस्पेक्टर परविंदर कुमार, रशपाल सिंह और लवप्रीत सिंह शामिल थे। आबकारी पुलिस और स्थानीय पुलिस ने भी टीम का सहयोग किया। करीब साढ़े पांच घंटे तक ब्यास नदी के किनारे पूरे मंड इलाका की तलाशी ली गई। इसी बीच टीम ने दो नावें, चार लोहे के ड्रम, चार प्लास्टिक के कैन, 12 टीन और 12 तिरपाल भी बरामद किए। इनमें लाहन रखा हुआ था। आबकारी महकमा ने कहा कि अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी रोकने हेतु ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Source: Dianik Bhaskar