बरनाला सिविल अस्पताल में लापरवाही का आरोप: आधी रात कमरे में बंद रहे मरीज और पत्नी; दर्द से तड़पता रहा मरीज – Barnala News

बरनाला सिविल अस्पताल में लापरवाही का आरोप:  आधी रात कमरे में बंद रहे मरीज और पत्नी; दर्द से तड़पता रहा मरीज – Barnala News




बरनाला के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती एक मरीज और उसकी पत्नी को आधी रात के समय कमरे में बंद कर दिया गया, जिसके कारण ऑपरेशन के बाद दर्द से परेशान मरीज को समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 11 में घुटनों का ऑपरेशन करवाने के बाद एक मरीज भर्ती था। उसकी देखभाल के लिए उसकी पत्नी भी कमरे में मौजूद थी। आरोप है कि देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमरे के बाहर से कुंडी लगाकर दरवाजा बंद कर दिया। बुलाने पर भी नहीं आया कोई स्टाफ कुछ समय बाद मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे तेज दर्द महसूस होने लगा। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने कई बार आवाज लगाकर अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। महिला का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उनकी पुकार पर ध्यान नहीं दिया। कमरे में बंद होने के कारण वह न तो डॉक्टर तक पहुंच सकी और न ही किसी नर्स को बुला सकी। पूरी रात मरीज दर्द से कराहता रहा और उसकी पत्नी बेबस होकर मदद की गुहार लगाती रही। जब कहीं से कोई सहायता नहीं मिली तो महिला ने तड़के करीब चार बजे वार्ड नंबर 25 के नगर पार्षद तथा ब्राह्मण सभा के सीनियर वाइस प्रधान नवीन कौशल को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नवीन कौशल अस्पताल पहुंचे सूचना मिलते ही नवीन कौशल अस्पताल पहुंचे और मौके पर जाकर कमरे की कुंडी खुलवाई। इसके बाद मरीज और उसकी पत्नी को बाहर निकाला गया तथा मरीज को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। घटना के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी आपबीती साझा की और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, नर्सिंग स्टाफ तथा मरीजों की देखभाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि समय रहते मदद नहीं मिलती तो मरीज की हालत और अधिक गंभीर हो सकती थी। मामले पर सिविल अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंदु ने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे घटनाक्रम की जांच करवाई जाएगी और यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं नवीन कौशल ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *