फरीदकोट में युवक पर 10 राउंड फायरिंग, घर में तोडफोड़: लवमैरिज के बाद पत्नी करती थी आरोपी से बात, छोड़ने पर रंजिश में हमला – Faridkot News
फरीदकोट शहर की बलवीर बस्ती में शनिवार रात लव मैरिज के विवाद को लेकर एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि, इस जानलेवा हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और पीड़ित भाइयों की जान बच गई, लेकिन इलाके में सरेआम हुई इस गुंडागर्दी के कारण पूरी बस्ती में दहशत का माहौल बन गया है। पीडि़त ने अपने प्रमिका के दोस्त पर ही हमले का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शादी के बाद प्रेमिका को दूसरे बात करने के चलते उसने छोड़ दिया था। जिससे आरोपी नाराज था। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस ने 6 युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास (इरादा-ए-कत्ल) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। छत पर बैठे भाइयों को फोन कर दी धमकी, फिर बरसाईं गोलियां पुलिस को दिए अपने बयान में बलबीर बस्ती निवासी शिकायतकर्ता लवप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात वह अपने भाई हरप्रीत सिंह के साथ घर की छत पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसे फरीदकोट के ही रहने वाले गुरसाहिब सिंह उर्फ रवि का फोन आया, जिसने उसे गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर आने को कहा। ववप्रीत का आरोप है कि फोन पर ही उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और कुछ ही देर बाद गुरसाहिब सिंह उर्फ रवि अपने साथियों करणवीर सिंह उर्फ राहुल, विशाल उर्फ लूचा, मनी, सागर और हरमन सिंह उर्फ रोहित के साथ हथियारों से लैस होकर उसके घर के बाहर पहुंच गया। छत पर लेटकर बचाई जान, ईंट-पत्थर भी बरसाए शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने घर के बाहर पहुंचते ही लवप्रीत और उसके भाई को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं और साथ ही घर पर भारी पथराव (ईंट-पत्थर) भी किया। अचानक हुए इस हमले से घबराकर लवप्रीत और उसके भाई ने छत पर नीचे लेटकर किसी तरह अपनी जान बचाई। शोर मचने और पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जानिए क्यों हुई रंजिश, प्रेम और धोखे का खेल पीड़ित लवप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि इस हमले के पीछे की मुख्य वजह उसकी लव मैरिज और उससे जुड़ा विवाद है। लवप्रीत ने कुछ समय पहले एक लड़की से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद उस लड़की ने आरोपी हरमन सिंह उर्फ राहुल के साथ दोबारा बातचीत करनी शुरू कर दी। जब लवप्रीत को इस बात का पता चला तो उसने लड़की को छोड़ दिया। इसी बात की रंजिश और गुस्से में आकर आरोपियों ने उस पर यह जानलेवा हमला करने की साजिश रची। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई (ASI) तेज सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने सभी 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल और आर्म्स एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है और सभी दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Source link

