फ्रांस में SFJ से जुड़े खालिस्तानी समर्थक गिरफ्तार: G7 शिखर सम्मेलन से पहले बड़ी कार्रवाई,PM मोदी के काफिले को बाधित करने का शक – Ludhiana News

फ्रांस में SFJ से जुड़े खालिस्तानी समर्थक गिरफ्तार:  G7 शिखर सम्मेलन से पहले बड़ी कार्रवाई,PM मोदी के काफिले को बाधित करने का शक – Ludhiana News




फ्रांस पुलिस ने G7 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए प्रतिबंधित संगठन सिक्ख फार जस्टिस (SFJ) से जुड़े कई खालिस्तानी समर्थकों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, इन लोगों को फ्रांस के एवियन क्षेत्र में उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को बाधित करने की कोशिश कर सकते थे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच बैठक के बाद सुरक्षा एजेंसियों को संभावित विरोध-प्रदर्शन और व्यवधान की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्रांसीसी सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध तत्वों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस पूरे अभियान में भारत और फ्रांस के बीच सुरक्षा एवं खुफिया सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों देशों की एजेंसियों के बीच समन्वय के चलते किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया। हालांकि, फ्रांसीसी अधिकारियों की ओर से गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, इस कार्रवाई को भारत-फ्रांस के मजबूत सुरक्षा और कूटनीतिक सहयोग का उदाहरण माना जा रहा है। गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक गतिविधियों और SFJ से जुड़े मामलों को लेकर भारत लगातार विभिन्न देशों के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर देता रहा है। G7 सम्मेलन के दौरान हुई यह कार्रवाई उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *