अबोहर में शनि मंदिर में चोरी: दान पेटी और पीतल का सामान ले गए चोर; पास की चाय दुकान के ताले भी तोड़े – Abohar News

अबोहर में शनि मंदिर में चोरी:  दान पेटी और पीतल का सामान ले गए चोर; पास की चाय दुकान के ताले भी तोड़े – Abohar News




अबोहर में चोरों ने बीती रात गली नंबर-1 बी स्थित प्राचीन शनि मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर से दान पेटी, पूजा में इस्तेमाल होने वाला सामान और पीतल की वस्तुएं चुरा ले गए। मंदिर के पास एक टी स्टॉल के ताले भी तोड़े गए। घटना का पता तब चला जब श्रद्धालु राधिका मंदिर में माथा टेकने पहुंचीं। उन्होंने देखा कि दान पेटी और अन्य सामान गायब थे। राधिका ने तुरंत मंदिर संचालकों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज ईशान गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने चोरी की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। मंदिर में हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष है, उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरियों से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में जुटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित सैनिक दुर्गा मंदिर में चोरी हुई थी, जहां से हजारों रुपये की नकदी चुराई गई थी। उस घटना की फुटेज भी कैमरों में कैद हो गई थी। इसी प्रकार से कल देर रात चोरों ने अबेाहर के बाजार नंबर 4 ब्रांच स्कूल के निकट एक चाय की दुकान में चोरी का प्रयास किया। नई आबादी रहने वाले पवन टी स्टाल के मालिक पवन कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे दुकान पर पहुचें तो उसकी दकान के शटर के ताले टूटे हुए थे गनीमत रही कि चोर इस चोरी में सफल नहीं हो पाए शायद किसी के आने पर चोर वहां से भाग गए और उसकी दुकान में चोरी होने से बचाव हो गया। इसके बाद उसने अपने भाई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी, जिस पर पीसीआर कर्मचारी मौके पर पहुंचें और जांच पडताल शुरु कर दी, उन्होंने बताया कि दुकान के निकट लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पडताल कर चोरों का पता लगाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *