पटियाला में भाखड़ा नहर में कूदा पूरा परिवार: तीन बच्चों की डूबने से मौत, माता-पिता बचाए गए, पुलिस जांच में जुटी – Patiala News
पटियाला के मंडोली गांव स्थित भाखड़ा पुल से एक परिवार ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। जानकारी के अनुसार, मोहाली जिले के गांव मौजपुर, थाना सुहाना निवासी हरप्रभजोत सिंह अपनी पत्नी जसविंदर कौर और तीन बच्चों एकमजोत सिंह (14 वर्ष), मुस्कान (12 वर्ष) और राजवीर कौर (8 वर्ष) के साथ भाखड़ा पुल पर पहुंचे थे। तीनों बच्चों को पहले नहर में फेंका बताया जा रहा है कि हरप्रभजोत सिंह ने पहले अपने तीनों बच्चों को नहर में धकेल दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ खुद भी नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पति-पत्नी को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, पानी के तेज बहाव के कारण तीनों बच्चे बह गए। बाद में गोताखोरों ने तीनों बच्चों के शव नहर से बरामद कर लिए। थाना गंडा खेड़ी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Source link

