पंजाब सरकार ने UPSC एग्जाम पास करने वाले किए सम्मानित: सीएम मान खुद रहे मौजूद, पेरेंट्स से भी मुलाकात की, सफलता पर दी बधाई – Chandigarh News

पंजाब सरकार ने UPSC एग्जाम पास करने वाले किए सम्मानित:  सीएम मान खुद रहे मौजूद, पेरेंट्स से भी मुलाकात की, सफलता पर दी बधाई – Chandigarh News



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (15 जून) UPSC परीक्षा पास करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके पेरेंट्स भी मौजूद रहे। यह सम्मान समारोह पंजाब भवन में आयोजित किया गया।

.

यह छात्र है जिन्होंने परीक्षा पास की थी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पंजाब के कई उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। पटियाला जिले के नाभा की रहने वाली सिमरनदीप कौर ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15 हासिल कर पंजाब में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। किसान परिवार से संबंध रखने वाली सिमरनदीप प्रदेश की टॉपर बनीं।

पटियाला जिले के राजपुरा की रसनीत कौर ने AIR 51 हासिल की। एक बिजली लाइनमैन की बेटी रसनीत ने बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। वहीं फरीदकोट के सुनावरदीप सिंह मसोण ने AIR 76 हासिल की। पंजाब सहकारिता विभाग में ग्रेड-बी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत सुनावरदीप को तीसरे प्रयास में सफलता मिली।

इसके अलावा बठिंडा की नवनीत कौर ने AIR 111, फाजिल्का की आकृति सिंगला ने AIR 122 और कपूरथला जिले के फगवाड़ा के सिदक सिंह ने AIR 157 हासिल की। सिदक सिंह ने अपने छठे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की।

जालंधर की आरुषि ने AIR 184 प्राप्त की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा संचालित मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम से तैयारी की थी। वहीं लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के भम्मादी गांव के जसकरन सिंह ने AIR 240 हासिल की। होशियारपुर के लार्सन सिंगला ने AIR 936 प्राप्त की। वे वर्तमान में पंजाब में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *