पठानकोट में दुकान में चोरी करने आया युवक धरा: VIDEO ; दुकानदार ने घर बैठे सीसीटीवी पर देख लिया चोर, आरोपी को पकड़ किया पुलिस हवाले – Pathankot News

पठानकोट में दुकान में चोरी करने आया युवक धरा:  VIDEO ; दुकानदार ने घर बैठे सीसीटीवी पर देख लिया चोर, आरोपी को पकड़ किया पुलिस हवाले – Pathankot News




पठानकोट जिले के सुजानपुर में चोरी का एक प्रयास विफल हो गया। यहां दुकानदारों ने एक युवक को दुकान में चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना शनिवार देर रात हुई। जहां कश्मीरी मोहल्ला की एक दुकान में चोर चोरी करने की नीयत से घुसा। इसी दौरान, घर में बैठे दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी चैक किया तो उसमें उसे अज्ञात व्यक्ति के दुकान में घुसने का पता चला। जिसके बाद दुकानदार ने चोर को रंगे हाथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। रात 11:45 पर दुकान में घुसा चोर कश्मीरी मोहल्ला स्थित श्री हरी पैलेस के पास के दुकानदार बालकृष्ण ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 11:45 बजे एक युवक उनकी दुकान में चोरी करने की नीयत से घुसा। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों से उन्हें संदिग्ध गतिविधि का पता चला। इसके बाद बालकृष्ण तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को मौके पर बुलाया बालकृष्ण ने बताया कि उसने तत्काल 112 पुलिस हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे जांच में महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है। सुजानपुर पुलिस कर रही मामले की जांच सुजानपुर पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *