कैंप में 200 श्रमिकों की आंखों का चेकअप – Jalandhar News
जालंधर | फोकल प्वाइंट में थिंड आई हॉस्पिटल और यूनाइटेड फोरम ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड की ओर से श्रमिकों के लिए नेत्र जांच कैंप लगाया गया। कैंप में श्रमिकों की आंखों की जांच के बाद दवाइयां भी दी गईं। कैंप में थिंड आई हॉस्पिटल के क्लस्टर हेड प्रदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, डॉ. गुरविंदर कौर और डॉ. कुनवार सिंह चौहान टीम के साथ पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कैंप में लगभग 200 श्रमिकों की आंखों का चेकअप किया गया। इस मौके पर फोकल प्वाइंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरिंदर सिंह सग्गू, उद्योग नगर एसोसिएशन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह वसीम, नितिन गफूर और अन्य मौजूद थे।
Source link

