Home Bharat केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे पर POCSO केस: नाबालिग से...

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे पर POCSO केस: नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप; अग्रिम जमानत याचिका लगाई, कहा- हनी ट्रैप की कोशिश हुई

3
0
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे पर POCSO केस:  नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप; अग्रिम जमानत याचिका लगाई, कहा- हनी ट्रैप की कोशिश हुई




भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के 25 साल के बेटे साई भागीरथ पर 17 साल की एक लड़की के सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। नाबालिग की मां ने 8 मई को तेलंगाना के हैदराबाद में POCSO एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। भागीरथ ने 12 मई को तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने अग्रिम जमानत के साथ-साथ अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला रद्द करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला ने बेटी के जरिए उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की। नाबालिग से सात-आठ महीने से संपर्क में थे भागीरथ दरअसल, नाबालिग की मां का आरोप है कि भागीरथ उनकी बेटी के साथ रिलेशनशिप में था और इस दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले सात-आठ महीनों से संपर्क में थे। हालांकि भागीरथ ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने तेलंगाना के करीमनगर में हनी ट्रैप और उगाही की शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री के PRO की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि एक महिला ने अपनी बेटी के जरिए भागीरथ को फंसाने की कोशिश की और बाद में बड़ी रकम मांगकर ब्लैकमेल किया। बयान में यह भी दावा किया गया कि महिला अपनी बेटी की उम्र गलत बता रही है। बंदी संजय बोले- अगर बेटा दोषी है तो उसे सजा मिले केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने अपने बेटे भागीरथ पर दर्ज POCSO केस को लेकर कहा है कि अगर उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के सामने सभी बराबर हैं और वह बेटे का बचाव नहीं कर रहे। करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा को संबोधित करते हुए बंदी संजय कुमार ने कहा- मेरे बेटे ने मुझे बताया है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया। उसने मुझसे बताया कि वे दोनों दोस्त थे, बाद में अलग हो गए। जांच के लिए SIT गठित, पुलिस बोली- आरोपी फरार पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और अपराध साबित होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई में देरी के आरोपों के बीच एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। मामले को लेकर DCP रितिराज ने कहा कि पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तरीकों से आरोपी की जानकारी जुटा रही है। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसके आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। KTR ने बंदी संजय के इस्तीफे की मांग की इस मामले को लेकर BRS नेता केटी रामा राव (KTR) ने तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ अन्याय हो रहा है और BJP की ‘बेटी बचाओ’ मुहिम पर सवाल उठाए। KTR ने मांग की कि केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार या तो इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए। KTR ने आरोप लगाया कि मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई में देरी हुई और पूछा कि क्या कानून में उन्हें कोई विशेष छूट दी गई है। —————————— यौन उत्पीड़न से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… नासिक TCS केस- मुख्य आरोपी निदा खान हिरासत में: यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप नासिक TCS केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया। निदा पर सेक्सुअल हैरेसमेंट और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप हैं। निदा फरार चल रही थी। SIT ने इस मामले में अब तक एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

    Previous articleEU weighs extending carbon market to flights beyond Europe
    Next articleसुधार के नाम पर धर्म की आजादी नहीं छीन सकते: सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट बोला- जनता की मांग पर सुधार होंगे, जबरन थोपा तो दखल देंगे

    Leave a Reply