लुधियाना के खन्ना में ट्रांसफार्मर से टकराई कार: किसी ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया; कोई मोबाइल-पर्स चोरी ले गया – Khanna News

लुधियाना के खन्ना में ट्रांसफार्मर से टकराई कार:  किसी ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया; कोई मोबाइल-पर्स चोरी ले गया – Khanna News




लुधियाना के खन्ना स्थित अमलोह रोड पर गांव कानपुरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में टैक्सी मालिक दलजिंदर सिंह बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे बाद कुछ लोगों ने घायल टैक्सी मालिक का पर्स और मोबाइल फोन चोरी कर दिया। जानकारी के अनुसार, दलजिंदर सिंह बॉबी की कार पहले सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकराई। उसके बाद कार अनियंत्रित होकर कई पेड़ों से टकराते हुए पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर अपनी जगह से उखड़कर दूर जा गिरा और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।ट्रांसफार्मर गिरने के बाद आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। दलजिंदर सिंह बॉबी समराला के गांव टमकौदी के निवासी हैं। वह देर रात अमलोह में एक दोस्त से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। कानपुरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद बॉबी को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लुधियाना के एक निजी अस्पताल में चल रहा इलाज फिलहाल, उनका इलाज लुधियाना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद दलजिंदर सिंह के दोस्त ने चोरी का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, जब बॉबी गंभीर रूप से घायल थे, उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार से पर्स, एक मोबाइल फोन और गाड़ी का जैक चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *