फाजिल्का में BJP पार्षद समेत 4 पर FIR: AAP महिला कोऑर्डिनेटर से मारपीट के आरोप, मां-बेटी सत्कार योजना का फॉर्म भरने पर मांगे पैसे – Fazilka News

फाजिल्का में BJP पार्षद समेत 4 पर FIR:  AAP महिला कोऑर्डिनेटर से मारपीट के आरोप, मां-बेटी सत्कार योजना का फॉर्म भरने पर मांगे पैसे – Fazilka News




फाजिल्का में आम आदमी पार्टी की महिला कोऑर्डिनेटर के साथ मारपीट के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने भाजपा के वार्ड नंबर 9 के पार्षद सहित चार लोगों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि फाजिल्का के राधा स्वामी कॉलोनी निवासी मंजू रानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके वार्ड से हाल ही में नगर कौंसिल चुनाव जीतने वाले भाजपा पार्षद सुरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के फॉर्म पैसे लेकर भरे जा रहे थे। वीडियो बनाने पर आरोपियों ने की मारपीट आरोप है कि जब वह अपने भाई के साथ कार्यालय पहुंचीं और फॉर्म भरने को लेकर सवाल किया तथा वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मंजू रानी और उनके भाई को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस बोली- मामले की कार्रवाई जारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमन कुमार (पुत्र सुरेश कुमार), सुरेश कुमार (पुत्र कुंदन लाल), साजन (पुत्र पप्पू, निवासी राधा स्वामी कॉलोनी, फाजिल्का) और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *