हिमाचल में पंजाब के तस्कर सहित 3 गिरफ्तार: पुलिस और एसटीएफ का एक्शन; सिगरेट की डिब्बी में रखा 16.66 ग्राम चिट्टा बरामद – Dharamshala News

हिमाचल में पंजाब के तस्कर सहित 3 गिरफ्तार:  पुलिस और एसटीएफ का एक्शन; सिगरेट की डिब्बी में रखा 16.66 ग्राम चिट्टा बरामद – Dharamshala News




पुलिस जिला नूरपुर के तहत नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसटीएफ (STF) कांगड़ा की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने राजा का बाग क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान 3 युवकों को 16.66 ग्राम चिट्टे (हेरॉइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 2 स्थानीय निवासी और एक पंजाब का रहने वाला है। आरोपियों ने नशे की इस खेप को बड़ी चालाकी से एक सिगरेट की डिब्बी के अंदर छिपाकर अपने बैग में रखा हुआ था। एसटीएफ कांगड़ा की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी उन्हें मुखबिर से राजा का बाग क्षेत्र में नशे की डील होने का पुख्ता इनपुट मिला। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नेशनल हाईवे पर स्थित हिम फैड गोदाम के पास चेकिंग अभियान चलाया। वहां खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके बैग से सिगरेट की डिब्बी के अंदर छिपाया गया 16.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ चुन्ना (36) पुत्र मोहिन्दर सिंह, निवासी कण्डवाल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, गौरव समकरिया उर्फ गोरू (26) पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी ठेहर, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा; और मनदीप सिंह उर्फ गोल्डी (35) पुत्र मेजर सिंह, निवासी जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। बरामद चिट्टे को सील कर अपने कब्जे में लिया पुलिस ने बरामद चिट्टे को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है। थाना नूरपुर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 147/2026, धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशे की इस खेप के स्रोत और आगे की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *