अमृतसर में 20 करोड़ की हेरोइन पकड़ी: BSF और घरिंडा पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन; सीमा पार के तस्करों ने पहुंचाई खेप – Amritsar News
अमृतसर देहात पुलिस के थाना घरिंडा और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस और बीएसएफ ने करीब 3 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद थाना घरिंडा पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। टीम को कुल तीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें से 2 पैकेटों में हेरोइन और एक पैकेट में अन्य नशीला पदार्थ पाया गया। बरामद किए गए नशीले पदार्थ का कुल वजन 3 किलो 50 ग्राम बताया गया है। तस्करी नेटवर्क की जांच तेज प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप सीमा पार से तस्करी के जरिए पंजाब में पहुंचाई जानी थी। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई के चलते इस बड़ी खेप को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और इस खेप को किस तक पहुंचाया जाना था। अमृतसर देहाती पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। नशा तस्करों पर अभियान जारी पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस बड़ी बरामदगी को सीमा सुरक्षा और नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Source link

