शॉर्ट सर्किट से आग, दीवारों पर लगे वॉलपेपर से फैली – Jalandhar News

शॉर्ट सर्किट से आग, दीवारों पर लगे वॉलपेपर से फैली – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर बस्ती दानिशमंदा के न्यू रसीला नगर में सोमवार को एक घर में कूलर के शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से दीवारों पर लगे वॉलपेपर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पार्षद मनीष ने बताया कि संकरी गलियों के कारण दमकल विभाग के वाहनों को मौके पर पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। स्थानीय निवासियों ने पानी की बाल्टियां लाकर आग पर काबू पाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *