Home Bharat बंगाल चुनाव रिजल्ट का पंजाब पर क्या असर: BJP जीती तो...

बंगाल चुनाव रिजल्ट का पंजाब पर क्या असर: BJP जीती तो AAP में टूट का खतरा, कांग्रेस को डेंट; 3 एक्सपर्ट के हवाले से सब कुछ जानिए – Jalandhar News

4
0
बंगाल चुनाव रिजल्ट का पंजाब पर क्या असर:  BJP जीती तो AAP में टूट का खतरा, कांग्रेस को डेंट; 3 एक्सपर्ट के हवाले से सब कुछ जानिए – Jalandhar News




बंगाल में BJP और ममता बनर्जी की TMC के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। शुरूआती रूझान में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। बंगाल में भाजपा की परफॉर्मेंस पर पंजाब के पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स की भी नजर टिकी हुई है। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पॉलिटिकल एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अगर BJP बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहाने में कामयाब रही तो अगली बारी पंजाब की होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे बंगाल में भाजपा कभी सरकार नहीं बना सकी, उसी तरह पंजाब में अकेले दम पर सत्ता पाना भी भाजपा के लिए किसी सपने से कम नहीं। अगर भाजपा बंगाल में सरकार बना गई या फिर TMC से हार गई तो इसका पंजाब चुनाव पर क्या असर होगा, इस बारे में दैनिक भास्कर ने पंजाब के 3 पॉलिटिकल एक्सपर्ट से बात की। उनका कहना है कि भाजपा बंगाल जीती तो पंजाब में एग्रेसिव ढंग से पॉलिटिकल कैंपेन करेगी। इससे AAP में टूट का खतरा बढ़ेगा। चुनाव हार गई तो फिर भाजपा पंजाब को लेकर और इंतजार कर सकती है। एक्सपर्ट बंगाल चुनाव का असर कांग्रेस पर भी मान रहे हैं। … पढ़िए उनकी क्या राय? बंगाल जीती तो BJP पर भरोसा बढ़ेगा, विधायकों की टूट होगी
जालंधर की DAV यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन प्रो. डॉक्टर केके रत्तू कहते हैं- अगर BJP बंगाल जीत गई तो पंजाब में भी साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाएगी। BJP के लिए पंजाब भी बंगाल की तरह सियासी कामयाबी की बड़ी पहेली है, ऐसे में भाजपा का बंगाल में जो अभी परफॉर्मेंस दिख रहा है, उसे पंजाब में भी लागू करेगी। इतना जरूर है कि अगर भाजपा ने बंगाल जीता तो AAP में टूट का खतरा बढ़ेगा। विधायक समझेंगे कि अगर भाजपा बंगाल में सरकार बना सकती है तो पंजाब में भी चौंका सकती है। उनका भरोसा बढ़ेगा और टूट के मौके ज्यादा बनेंगे। हालांकि ये टूट अभी नहीं होगी। इसकी वजह डॉ. रत्तू बताते हैं कि अभी कोई टूटकर गया तो AAP सरकार उसे नहीं छोड़ेगी। रेड होंगी या फिर केस भी हो सकता है। फिर जमानत के चक्कर या फिर जेल जाना होगा। ऐसा ही AAP छोड़ने वाले राज्यसभा सांसदों के साथ हुआ। राजिंदर गुप्ता पर रेड हुई, राघव चड्‌ढा और हरभजन भज्जी की सिक्योरिटी वापस ले ली, संदीप पाठक पर भी FIR की चर्चा है। ऐसे में कोई रिस्क नहीं लेगा। असली टूट चुनाव आने के 1-2 महीने के बाद होगी। पर यह तभी है, जब भाजपा बंगाल में सरकार बना लेती है। वर्ना विधायक भी समझ लेंगे कि भाजपा भले ही केंद्र में तीसरी बार सरकार बना गई लेकिन अभी पंजाब को जीतना संभव नहीं है। बंगाल के बाद भाजपा पंजाब को सीरियसली लेगी, कांग्रेस-आप डेंट दे सकती
पॉलिटिकल एक्सपर्ट एडवोकेट नईम खान कहते हैं- बंगाल में भाजपा जीती तो इसका इंपैक्ट बिल्कुल पंजाब में दिखेगा। भाजपा यहां सरकार बनाने के लिए कितना जोर लगाएगी, यह तो देखना होगा लेकिन बंगाल के बाद भाजपा पंजाब में भी चौंकाने वाली परफॉर्मेंस दिखा सकती है। ऐसा भी लग रहा है कि पंजाब में RSS भी चुनाव में भाजपा की प्लानिंग को लेकर एक्टिव है। भाजपा पंजाब को बंगाल के बाद ही ज्यादा सीरियस लेगी, हालांकि अभी भी डेरा फैक्टर की गोटियां बिल्कुल भाजपा सैट कर रही है। इसमें डेरा बल्लां हो या ब्सास व डेरा सच्चा सौदा, तीनों जगह भाजपा संपर्क में है। हालांकि इसका वोट बैंक पर कितना असर होता है, यह कभी सामने नहीं आता, लेकिन एक परसेप्शन जरूर भाजपा बनाने की कोशिश कर रही है। बंगाल चुनाव से बड़ा मैसेज कांग्रेस के लिए भी आ रहा है। रूझानों में BJP और TMC के बीच फाइट है लेकिन कांग्रेस डबल फिगर के आंकड़े तक नहीं पहुंची है। पंजाब में भी अगर भाजपा का वोट शेयर बढ़ा तो कांग्रेस-आप को डेंट लग सकता है। ऐसा भी संभव है कि 2027 में पंजाब का चुनावी मुकाबले का शोर AAP और BJP के बीच का ज्यादा हो। बंगाल रिजल्ट पंजाब की 2027 की चुनावी राजनीति तय करेगा
इस बारे में हमने पॉलिटिकल एक्सपर्ट व पूर्व VC डॉ. किरपाल सिंह औलख से बात की। उनका कहना था- बंगाल चुनाव में BJP की परफॉर्मेंस पंजाब की चुनावी राजनीति को तय करेगा। भाजपा अगर जीत गई तो मानकर चलिए कि 2027 में भाजपा मिशन पंजाब को इनडेप्थ तरीके से लागू करेगी। जो फॉर्मूला बंगाल में कामयाब रहेगा, उसे पंजाब के लिहाज से भी देखा जाएगा। विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर AAP में भी टूट दिखाई दे सकती है। यही वजह है कि अभी राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक पंजाब को लेकर बहुत एक्टिव नजर नहीं आ रहे। अभी बैकएंड प्लानिंग होगी, फिर भाजपा मैदान में आएगी और पंजाबियों को यकीन दिलाएगी कि बंगाल में लोगों ने भरोसा किया तो इस बार पंजाब को भी भाजपा को मौका देना चाहिए।



Source link

    Previous articleShooting at lake near Oklahoma City in U.S. injures at least 10
    Next article‘We Have Enough Contenders’: Shashi Tharoor Keeps Everyone Guessing As Buzz Around Kerala CM Grows

    Leave a Reply