रूपनगर में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार: स्कैन सेंटर पर 12 गोलियां बरसाईं थी; पिस्तौल, कारतूस और बाइक बरामद – Ropar (Rupnagar) News

रूपनगर में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार:  स्कैन सेंटर पर 12 गोलियां बरसाईं थी; पिस्तौल, कारतूस और बाइक बरामद – Ropar (Rupnagar) News




रूपनगर पुलिस ने नूरपुर बेदी के ‘श्री गणेश स्कैन सेंटर’ पर 12 राउंड फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गैंग के 2 मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने इन आरोपियों को पंजाब सरकार की गैंगस्टर विरोधी मुहिम के तहत पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से एक .30 बोर का अवैध पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई पैशन मोटरसाइकिल (PB10CR4464) बरामद की है। एसएसपी मनिंदर सिंह (IPS) ने बताया कि नवांशहर निवासी संदीप कुमार का यह स्कैन सेंटर पिछले ढाई महीने से बंद था। 30-31 मई की दरमियानी रात को आरोपियों ने बंद शटर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस घटना के तुरंत बाद पीड़ित को रोहित गोदारा की तरफ से रंगदारी के लिए धमकी भरी कॉल आई थी। पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा पुलिस टीमों ने तकनीकी और मानवीय इनपुट की मदद से जाल बिछाकर दोनों शूटरों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर रवि बलाचौरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा सिंडिकेट के सीधे संपर्क में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण अरोड़ा उर्फ लड्डू (33 वर्ष) निवासी जमालपुर, लुधियाना और विक्की कुमार रवानी उर्फ भुवन (24 वर्ष) निवासी मधेपुरा, बिहार के रूप में हुई है। करण अरोड़ा नशे का आदी करण अरोड़ा नशे का आदी है और उस पर एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के 7 मामले दर्ज हैं। वह लुधियाना पुलिस का भगोड़ा भी है। विक्की कुमार रवानी लुधियाना में मजदूरी करता था और पैसों के लालच में इस अपराध में शामिल हुआ। एसएसपी ने बताया कि विदेशी हैंडलर नशेड़ी युवाओं को गुमराह कर उनके खातों में 10 से 20 हजार रुपये डालते थे, जिसके लिए ये लड़के अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *