Home Bharat जबलपुर में क्रूज डूबा, 22 को बचाया, 6 की मौत: आर्मी...

जबलपुर में क्रूज डूबा, 22 को बचाया, 6 की मौत: आर्मी ने संभाला मोर्चा; पूरी रात चली सर्चिंग, क्रूज में और शव होने की आशंका – Jabalpur News

4
0
जबलपुर में क्रूज डूबा, 22 को बचाया, 6 की मौत:  आर्मी ने संभाला मोर्चा; पूरी रात चली सर्चिंग, क्रूज में और शव होने की आशंका – Jabalpur News


मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया।

.

शुक्रवार सुबह तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं। 22 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 15 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, क्रूज में और शव होने की आशंका है।

पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ।

बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह से फिर रेस्क्यू जारी है।

हैदराबाद से स्पेशल टीम एक हेलीकॉप्टर रवाना

अंधेरा और बारिश के बीच SDRF टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है। क्रूज को रस्सियों से बांधकर किनारे लाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

अब भारतीय सेना की टीम भी रेस्क्यू में शामिल हो गई है। हैदराबाद से स्पेशल टीम और एक हेलीकॉप्टर भी रवाना किया गया है, जबकि कोलकाता से पैरामिलिट्री टीम जबलपुर पहुंच चुकी है।

हाइड्रोलिक मशीन की मदद से नदी क्षेत्र को पाटकर क्रूज तक पहुंचने और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

क्रूज 20 फीट गहराई में फंसा

जानकारी के अनुसार, क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा है। जेसीबी और नाव की मदद से उसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन आगे नहीं बढ़ सका। अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों से उसे किनारे लाने का प्रयास जारी है। साथ ही गड्ढा खोदने की तैयारी भी की जा रही है।

लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला

क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह 10 साल से सेवा में है और सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है, क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

हादसे की 7 तस्वीरें देखिए…

तूफान के चलते एमपी टूरिज्म का क्रूज बरगी डैम में पलट गया।

जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा थी।

जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा थी।

बताया जा रहा है कि क्रूज में सवार ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।

बताया जा रहा है कि क्रूज में सवार ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।

बरगी डैम में क्रूज डूबने के बाद बचाव के लिए नाव पहुंची। कैप्टन को बचाया गया।

बरगी डैम में क्रूज डूबने के बाद बचाव के लिए नाव पहुंची। कैप्टन को बचाया गया।

एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई। रेस्क्यू जारी है।

एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गई। रेस्क्यू जारी है।

इस हादसे में क्रूज पर सवार कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए हैं।

इस हादसे में क्रूज पर सवार कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए हैं।

गैस कटर से क्रूज को काटकर एक शख्स को रेस्क्यू टीम ने बचाया।

गैस कटर से क्रूज को काटकर एक शख्स को रेस्क्यू टीम ने बचाया।

पर्यटन विभाग के अधिकारी बोले- 20 साल पुराना है क्रूज

पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने बताया कि बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं दूसरा क्रूज खराब है।

खमरिया के एक परिवार के 15 लोग थे सवार

आयुध निर्माणी खमरिया के A3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए हुए थे।

कामराज मूलत: कर्नाटक के रहने वाले हैं। कामराज के एक बेटे को बचा लिया गया है। वहीं कामराज, उनकी पत्नी और बेटा अब भी लापता है।

कामराज, उनकी पत्नी और बेटे समेत परिवार के 15 लोग घूमने गए थे।

कामराज, उनकी पत्नी और बेटे समेत परिवार के 15 लोग घूमने गए थे।

प्रशासन ने जारी की सूची

इन लोगों के शव मिले

ये लोग लापता

इन लोगों को बचाया गया

खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए।

यह खबर भी पढ़ें

जबलपुर क्रूज हादसा-11 लोग बिना टिकट सवार थे:प्रत्यक्षदर्शी बोला- किसी ने नहीं पहना था लाइफ जैकेट

मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज तेज आंधी में पलट गया। पुलिस के मुताबिक अब तक 6 लोगों के शव मिल गए हैं। वहीं कलेक्टर ने कहा कि 4 शव मिले हैं। 22 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इनमें से 11 लोग बिना टिकट सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था। पढ़ें पूरी खबर



Source link

    Previous articleCommercial LPG Price Hiked By Rs 993 Amid Iran War, Domestic Rates Unchanged
    Next articleTrump says he’s lifting certain tariffs on Scotch whisky after royal visit

    Leave a Reply