Home Bharat ममता बोलीं- एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए: खड़गे...

ममता बोलीं- एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए: खड़गे बोले- TMC से गठबंधन पर फैसला बाद में; TMC का स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना

3
0
ममता बोलीं- एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए:  खड़गे बोले- TMC से गठबंधन पर फैसला बाद में; TMC का स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना


नई दिल्ली/कोलकाता6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता ने गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर अपना वीडियो मैसेज जारी किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि राज्य में फिर से TMC सरकार बनेगी। ममता ने कहा- TMC बंगाल में 294 में से 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी। ममता ने कहा,

QuoteImage

एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए, ताकि TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम किया।

QuoteImage

इधर टीएमसी नेताओं ने कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया। पार्टी का आरोप है कि बैलेट बॉक्स बिना उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के खोले जा रहे हैं। इसको लेकर टीएमसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है।

उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नतीजों के बाद बंगाल में TMC के साथ गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा। खड़गे ने कहा, ‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कांग्रेस बंगाल में खुद को मजबूत करने के लिए अकेले लड़ी है।’

बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को बंगाल में सेकेंड फेज चुनाव के दौरान 77 EVM में छेड़छाड़ के मामले सामने आए। उन्होंने 2 मई तक EVM से छेड़छाड़ वाले बूथों पर दोबारा मतदान के संकेत दिए।

टीएमसी बोली- बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर टीएमसी नेता शशि पांजा और कुणाल घोष धरने पर बैठे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग के अधिकारी स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।

कुणाल घोष ने कहा कि चुनाव आयोग के CCTV और लाइवस्ट्रीम में अंदर कुछ लोग काम करते दिख रहे हैं, लेकिन टीएमसी के किसी प्रतिनिधि को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि उनसे अन्य उम्मीदवारों से बात करने को कहा जा रहा है, जो उचित नहीं है।

वहीं, शशि पांजा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी तरह की मैनिपुलेशन नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी को अंदर की गतिविधियों की पूरी जानकारी क्यों नहीं दी जा रही।

टीएमसी नेता शशि पांजा और कुणाल घोष ने कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया।

टीएमसी नेता शशि पांजा और कुणाल घोष ने कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया।

बंगाल में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग

बंगाल की सभी 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

4 मई को सभी राज्यों के रिजल्ट आएंगे। बुधवार शाम एग्जिट पोल जारी हुए। बंगाल के 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा, 2 में TMC सरकार का अनुमान जताया गया है।

पांच राज्यों में चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार: असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

बंगाल में रिकॉर्ड 92% वोटिंग: तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में 85% से ज्यादा मतदान, केरलम में सबसे कम

पांचों राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

12:51 PM30 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- बंगाल में TMC को समर्थन पर फैसला बाद में

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एग्जिट पोल पर तहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस गठबंधन में है, वहां उसे बढ़त मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि तमिलनाडु और केरलम में कांग्रेस गठबंधन को साफ बहुमत मिलेगा, जबकि असम में पार्टी एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें जीतेगी।

खड़गे ने कहा कि पुडुचेरी में कांग्रेस ने कड़ा मुकाबला किया है और बंगाल में पार्टी की लड़ाई अपने संगठन को मजबूत करने के लिए रही। खड़गे ने बंगाल में TMC से गठबंधन पर कहा- देखते हैं, अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा। साफ तस्वीर के लिए दो दिन इंतजार करते हैं।

खड़गे ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा ने केंद्रीय बलों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की, ताकि TMC को कड़ी चुनौती दी जा सके। उन्होंने कहा कि नतीजों के लिए 4 मई तक इंतजार करना होगा, तब साफ तस्वीर सामने आएगी।

12:41 PM30 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल CEO बोले- 77 EVM छेड़छाड़ के मामले सामने आए

बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को बंगाल में सेकेंड फेज चुनाव के दौरान 77 EVM में छेड़छाड़ के मामले सामने आए। उन्होंने 2 मई से पहले उन बूथों पर दोबारा मतदान के संकेत दिए।

12:37 PM30 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में EVM और VVPAT मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया

12:23 PM30 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ममता ने कहा- एग्जिट पोल पैसे देकर और दबाव में करवाए गए हैं

ममता ने वीडिया मैसेज में कहा- हम बंगाल के लोगों के बहुत आभारी हैं। भीषण गर्मी और अत्याचारों के बावजूद आपने वोट डाला। मैं TMC के कार्यकर्ताओं की भी आभारी हूं, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लड़ाई लड़ी और केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और 19 राज्यों के भाजपा नेताओं के दबाव को झेला।

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पैसे, ताकत और हथियारों से बंगाल को दबाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने बैलेट से उन्हें जवाब दिया। CM ने कहा- एग्जिट पोल पैसे देकर और दबाव में करवाए गए हैं। हम 2026 में 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleMojtaba Khamenei says Iran will protect its ‘nuclear, missile capabilities’; U.S. suffered ‘disgraceful defeat’
    Next articleपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: राहुल गांधी बोले- VIP कल्चर छोड़ो; नाबालिग प्लेयर से अश्लील हरकतें; ससुर-साले की गोली मार हत्या – Punjab News

    Leave a Reply