Home Bharat हिमाचल में ₹50 के लिए प्लास-लाठी से पिटाई, VIDEO: बंद कमरे...

हिमाचल में ₹50 के लिए प्लास-लाठी से पिटाई, VIDEO: बंद कमरे में मारा, नाखुन तक उखाड़ने का प्रयास; पुलिस 5 दिन बाद भी खाली हाथ – Una News

3
0
हिमाचल में ₹50 के लिए प्लास-लाठी से पिटाई, VIDEO:  बंद कमरे में मारा, नाखुन तक उखाड़ने का प्रयास; पुलिस 5 दिन बाद भी खाली हाथ – Una News




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल में तेल भरवाने पेट्रोल पंप पर गए युवक की बेरहमी से पिटाई मामले में आरोपी 5 दिन बाद भी फरार हैं। पुलिस अब तक आरोपियों की पहचान तक नहीं कर सकी। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, 24 अप्रैल की रात को टाहलीवाल निवासी मोहम्मद यूसुफ नाम का व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में तेल डलवाने बाथू-बाथड़ी पेट्रोल पंप पर गया। उसने 50 रुपए का तेल डालवाय। इसके बाद जब वह गूगल पे करने लगा तो उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। तब उसने पेट्रोल पंप कर्मियों से कहा कि उसे मोबाइल चार्ज करने दें, ताकि वह पेमेंट कर सके। इस पर पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ उसकी बहस हो गई। गुस्साए पेट्रोल पंप कर्मियों ने उसे ऑफिस के कमरे में ले जाकर पीटा। आरोप है कि प्लास से युवक के नाखून तक उखाड़ने की कोशिश भी की गई। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने युसुफ की पिटाई का वीडियो बना दिया जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दो युवक मोहम्मद यूसुफ की लाठी और प्लास (लोहे का औजार) के साथ पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक अन्य व्यक्ति भी थार गाड़ी में आया और उसने भी मारपीट की। मारपीट की इस घटना में कुल कितने लोग संलिप्त है, यह पुलिस जांच में साफ होगा। जोर-जोर से चिल्लाता रहा यूसुफ मोहम्मद यूसुफ जोर-जोर से चिल्ला रहा और कहते सुना जा सकता है कि पाजी मेरी क्या गलती है, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहते हैं। मोहम्मद यूसुफ ने 25 अप्रैल को इस मामले में टाहलीवाल थाने में एफआईआर करवाई। मगर आरोपी 29 अप्रैल को भी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। आरोपियों की तलाश में टीमें बना रखी, तलाश जारी: SP एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें बना रखी हैं। मारपीट करने वाले पेट्रोल पंप कर्मी हैं या फिर ऑनर यह पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर कर दी है।



Source link

    Previous articleWhite House drafts guidance to bypass Anthropic’s risk flag for new AI models: Report
    Next articleMumbai Stabbing Accused’s Marriage Ended Recently, Got Money From US-Based Father For Expenses

    Leave a Reply