Home Bharat पंजाब सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी: MP को मिली थी...

पंजाब सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी: MP को मिली थी जेड प्लस सुरक्षा, घर पर लिखा जा चुका गद्दार; ‌BJP के साथ होने का दावा – Jalandhar News

3
0
पंजाब सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी:  MP को मिली थी जेड प्लस सुरक्षा, घर पर लिखा जा चुका गद्दार; ‌BJP के साथ होने का दावा – Jalandhar News




आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ले ले ली है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खुद आप छोड़ने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राघव चड्ढा ने उन्हें अपने साथ होने का दावा किया था। सूत्रों का कहना है कि हरभजन सिंह से पार्टी हाईकमान लगातार संपर्क में थी लेकिन वो कोई बात नहीं कर रहे हैं। इसके बाद रविवार को पार्टी ने पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी वापस ले ली है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 7 सांसदों ने AAP को छोड़ दिया। राघव चड्ढा संदीप पाठक व अशोक मित्तल के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया किया हमारे साथ 7 सांसद हैं। 3 सांसद बीजेपी में हो चुके शामिल
24 अप्रैल 2026 को आप की तरफ से पंजाब से राज्यसभा गए 3 सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे, जबकि 3 अन्य के भी बीजेपी में होने का दावा किया गया था। इसमें जालंधर के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामलि था। वे मार्च 2022 में AAP से पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे। हरभजन के पास थी जेड प्लस सिक्योरिटी
पूर्व क्रिकेटर और आप के पंजाब से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह के पास जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी, जो उन्हें पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। अप्रैल 2026 में आप (AAP) छोड़ने और भाजपा (BJP) में शामिल होने की खबरों के बाद शनिवार को उनके जालंधर आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था।



Source link

    Previous articleLoud bangs and a Trump evacuation: chaos at correspondents’ dinner
    Next articleWho is Cole Tomas Allen, suspect apprehended in connection to shooting in Washington

    Leave a Reply