बैंककर्मी ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर ठगा: लुधियाना की महिला से 44,500 रुपये का फ्रॉड, ब्याज सहित 80,000 हुए, रिकवरी ऐजेंट आया तो खुली पोल – Jagraon News
अगर आप भी अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ा सबक है। लुधियाना के जगराओं में एक निजी बैंक के पूर्व कर्मचारी ने ‘कार्ड ब्लॉक’ करने के बहाने एक महिला के साथ ऐसी शातिर ठगी की, कि महज 44,500 रुपये का फ्रॉड आज ब्याज सहित 80,000 रुपये का कर्ज बन चुका है। यह पूरा मामला लुधियाना के जगराओं के गांव छज्जावाल की रहने वाली परमिंदर कौर के साथ घटा। साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह अब तक कई अन्य लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बना चुका है। कैसे शुरू हुआ धोखाधड़ी का यह खेल? जब घर पहुंचे रिकवरी एजेंट, तब खुला राज महिला को इस ठगी की कानों-कान खबर नहीं हुई, क्योंकि सारे अलर्ट आरोपी के फोन पर जा रहे थे। मामला तब खुला जब महीनों तक बिल न भरे जाने के कारण बैंक के रिकवरी एजेंट परमिंदर कौर के घर चक्कर काटने लगे। घबराई महिला जब बैंक मैनेजर के पास पहुंची, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मैनेजर ने बताया कि उनके कार्ड से पैसे निकाले गए हैं और अब ब्याज जुड़कर यह रकम 80,000 रुपये हो चुकी है। ठगी का ‘मास्टरमाइंड’ मॉडल: ऐसे फंसाता था जाल में साइबर क्राइम के एएसआई जगरूप सिंह की जांच में सामने आया है कि आरोपी लवप्रीत सिंह बेहद शातिर है और उसका ठगी करने का एक तय पैटर्न था। जांच में जो सामने आया उससे समझते हैं अब तक 7 शिकायतें, लाखों की ठगी की आशंका पीड़िता ने 1 जून 2026 को साइबर क्राइम पुलिस में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि परमिंदर कौर अकेली शिकार नहीं हैं। आरोपी के खिलाफ अब तक 7 अलग-अलग शिकायतें आ चुकी हैं और पुलिस को अंदेशा है कि यह ठगी लाखों रुपये की हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source link

