मोहाली में चलते कंटेनर में लगी आग: केबिन तक पहुंची, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर लगा लंबा जाम – Mohali News

मोहाली में चलते कंटेनर में लगी आग:  केबिन तक पहुंची, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर लगा लंबा जाम – Mohali News




मोहाली में जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर मंगलवार को छत गांव के निकट एक कंटेनर में आग लग गई। इस घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हालांकि ड्राइवर ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर चल रहे कंटेनर से अचानक धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण जीरकपुर-पटियाला मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर जाम खुलवाया व्यस्त मार्ग होने के चलते कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम और पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया और वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर जाम खुलवाया। आग लगने के कारणों की जांच जारी फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *