जगराओं में पुल से गिरी कार, मां-बेटी समेत तीन घायल: ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, राहगीरों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल तो बची जान – Jagraon News

जगराओं में पुल से गिरी कार, मां-बेटी समेत तीन घायल:  ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, राहगीरों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल तो बची जान – Jagraon News




लुधियाना-फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जगराओं में राजा ढाबा पुल के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से सीधे नीचे जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें मां और उनकी मासूम बेटी भी शामिल हैं। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर- PB10 CJ 3433) जगराओं से लुधियाना की ओर जा रही थी। जैसे ही कार राजा ढाबा पुल के पास पहुंची, तो अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। पलक झपकते ही रफ्तार तेज होने के कारण कार पर से नियंत्रण खो गया और वाहन पुल की रेलिंग को पार करता हुआ सीधे नीचे गिर गया। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने मसीहा बनकर बचाई जान, अस्पताल पहुंचाया हादसा होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाई और मसीहा बनकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में गांव रुड़का (मुल्लांपुर) के निवासी बलजिंदर सिंह, उनकी पत्नी नवजोत कौर और बेटी सीरत कौर गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। राहगीरों ने बिना समय गंवाए तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी पंडोरी अस्पताल, मुल्लांपुर में भर्ती कराया। तीनों की हालत स्थिर, पुलिस जांच में जुटी अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के पारिवारिक ने बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण तीनों की जान बच गई है। अब वे खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *