Home Bharat मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से 2 की मौत: दोनों MBA...

मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से 2 की मौत: दोनों MBA स्टूडेंट, पुलिस बोली- पता नहीं कौन सा नशा किया था; 5 आरोपी गिरफ्तार

4
0
मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से 2 की मौत:  दोनों MBA स्टूडेंट, पुलिस बोली- पता नहीं कौन सा नशा किया था; 5 आरोपी गिरफ्तार


  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Concert Tragedy; MBA Students Drug Overdose Death | Goregaon NESCO Party
मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के गोरेगांव में एक इवेंट में ड्रग के ओवरडोज से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना नेस्को सेंटर की है, जहां 11 अप्रैल की रात एक म्यूजिक कॉन्सर्ट था। मरने वाले युवक और युवती MBA स्टूडेंट्स हैं। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि मरने वालों ने कौन सा नशीला पदार्थ लिया था।

मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक व्यक्ति इस इवेंट से जुड़ा हुआ है।

पुलिस का दावा है कि मरने वालों को ड्रग्स देने वाला व्यक्ति भी स्टूडेंट है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से छह से सात गोलियां बरामद की गई हैं।

इवेंट के दौरान लोगों के डांस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इवेंट के दौरान लोगों के डांस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले को 4 पॉइंट्स में समझें…

  • घटना 11 अप्रैल की है। गोरेगांव के नेस्को सेंटर में म्यूजिक कॉन्सर्ट था। इसके इवेंट के लिए लगभग 4,000 लोग जमा हुए थे। जिन्होंने 2000 रुपए एंट्री फीस दी थी।
  • इसमें कुछ लोगों ने नशीली दवाए ली थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्होंने प्रतिबंधित दवा MDMA ली थी।
  • इसके बाद रात 12 बजे 3 लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 की मौत हो गई और एक गंभीर है।
  • एक छात्र ने इवेंट में पहुंचने से पहले टैक्सी में एक गोली ली थी, जबकी बाद में कार्यक्रम के दौरान दूसरी गोली लेने से ओवरडोज हो गया।
पुलिस ने इवेंट से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इवेंट से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस इंवेंट से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही

नेस्को सेंटर ने कहा कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि हम इस मामले की गंभीरता को समझते हैं। अधिकारियों को हर संभव जानकारी और सहायता दे रहे हैं, ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके।

वनराई पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) समेत अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल, नेस्को इवेंट ऑर्गनाइजेशन एंड मैनेजमेंट से जुड़े सनी विनोद जैन, इंटरनल सिक्योरिटी टीम के सदस्य बालकृष्णन बलराम और दो अन्य छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया है। —————

ये खबर भी पढ़ें…

पंजाबी महिला ड्रग डीलर को 15 साल कैद:केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज कस्टमर; ड्रग्स लेने से एक्टर की हुई मौत

अमेरिका में केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस पंजाबी मूल की महिला जसवीन संघा को 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस फेडरल कोर्ट के जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने 8 अप्रैल को सजा सुनाते हुए कहा कि संघा ने हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई कर लग्जरी जिंदगी जी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

    Previous articleSamrat Choudhary Set To Be New Bihar Chief Minister: Check His Education, Net Worth
    Next articleU.S., Iran may meet again in Islamabad for second round of talks by next week: Report

    Leave a Reply