घर का ताला तोड़ 35 ग्राम सोना, 45 हजार नकदी चोरी – Amritsar News
अमृतसर | सुल्तानविंड रोड स्थित सुदर्शन नगर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरदीप सिंह ने थाना बी-डिवीजन पुलिस को बताया कि वह बीते 15 अक्टूबर को चंडीगढ़ गए थे। 17 मई को जब वह करीब सात महीने बाद लौटे, तो घर और अलमारी के लॉकर टूटे मिले। चोर घर से 45 हजार रुपए नकद, 35 ग्राम सोने के गहने, पीतल के बर्तन और एक मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन सुराग न मिलने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है।
Source link

