मोगा में हैंडबैग से लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी: बातों में फंसाकर विश्वास जीता फिर की वारदात, आरोपी की तलाश में छापेमारी – Moga News

मोगा में हैंडबैग से लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी:  बातों में फंसाकर विश्वास जीता फिर की वारदात, आरोपी की तलाश में छापेमारी – Moga News




मोगा के बुघीपुरा चौक स्थित एक होटल में रुके हरियाणा के एक व्यक्ति के हैंडबैग से उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर और पांच जिंदा कारतूस चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना महिणा पुलिस ने पी लुधियाना जिले के एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई आधिकारिक शिकायत में हरियाणा के सोनीपत निवासी राकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि वह बीते 25 मई 2026 को मोगा के बुघीपुरा चौक पर स्थित ‘ब्लू हिल होटल’ में ठहरे हुए थे। उनके पास उनका .32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर और पांच जिंदा कारतूस थे, जिन्हें सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने अपने हैंडबैग में संभालकर रखा हुआ था। विश्वास जीतकर युवक ने उड़ाया हथियार शिकायतकर्ता के अनुसार, बुघीपुरा चौक के पास ही एक अज्ञात युवक ने अपनी बातों से पहले उनका विश्वास जीता और उनके साथ मेलजोल बढ़ाया। इसके बाद मौका पाकर हैंडबैग से रिवॉल्वर और कारतूस चुरा लिए और वहां से रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों और होटल में काफी खोजबीन की, लेकिन हथियार का कोई सुराग नहीं मिला। काफी छानबीन और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने आरोपी का पता लगा लिया। आरोपी कुलविंदर सिंह लुधियाना जिले के समराला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव बलाला का रहने वाला है। इसके तुरंत बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस को सौंपी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी सहायक थानेदार (ASI) अशोक कुमार ने बताया कि लाइसेंसी हथियार की चोरी से जुड़ा मामला होने के कारण इसे बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और चोरीशुदा रिवॉल्वर व जिंदा कारतूसों की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *