Home Bharat वृंदावन नाव हादसा- 10 पर्यटकों की मौत, 5 अभी लापता: 20...

वृंदावन नाव हादसा- 10 पर्यटकों की मौत, 5 अभी लापता: 20 घंटे से रेस्क्यू चला रही सेना, मृतकों में 7 एक परिवार के; नाविक गिरफ्तार – Mathura News

3
0
वृंदावन नाव हादसा- 10 पर्यटकों की मौत, 5 अभी लापता:  20 घंटे से रेस्क्यू चला रही सेना, मृतकों में 7 एक परिवार के; नाविक गिरफ्तार – Mathura News




मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। युवती समेत 5 लोग अब भी लापता हैं। 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। NDRF और आर्मी की टीमें लगी हुई हैं। सेना ने शुक्रवार देर रात जिस नाव से हादसा हुआ था, उसे निकाल लिया। हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जहां 37 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। घाट श्री बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किमी दूर है। मृतकों में मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। जिस जगह हादसा हुआ, वहां 25 फीट गहरा पानी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि नाव की क्षमता 40 श्रद्धालुओं की थी। किसी भी श्रद्धालु को नाविक ने लाइफ जैकेट नहीं दी थी। पांटून पुल की रिपेयरिंग कर रहे लोगों और अन्य नाविकों ने कुछ लोगों को बचाया। बाद में प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद को हादसे के 6 घंटे बाद यानी रात 9 बजे हिरासत में लिया। नाव उसकी खुद की थी। उसने श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। हादसे के बाद फरार हो गया था। हादसे से जुड़े 2 वीडियो सामने आए हैं। पहला- नाव डूबने से 15 मिनट पहले का है। इसमें लोग राधे-राधे का जप कर रहे हैं। दूसरा- श्रद्धालुओं के नदी में डूबने का है। रेस्क्यू की तस्वीरें देखिए- कैसे हुआ हादसा?
हादसे में जिंदा बचे युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। उस वक्त हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। तेज हवा के कारण नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने नाविक से कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। हादसे से जुड़े फोटो देखिए… हादसा कैसे हुआ, ग्राफिक्स से समझिए… सभी श्रद्धालु शुक्रवार सुबह वृंदावन पहुंचे थे गुरुवार (9 अप्रैल) को लुधियाना के जगराओं स्थित श्री बांके बिहारी क्लब की ओर से 2 बसों में 130 श्रद्धालुओं को ले जाया गया था। इनमें से 90 श्रद्धालु जगराओं से थे और बाकी अन्य शहरों से। यह वृंदावन की 4 दिन की यात्रा थी। मृतकों में मधुर बहल, उनकी मां कविता बहल, चाचा चरणजीत, चाची पिंकी बहल, बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं। घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

    Previous articleराजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40° के पार पहुंचेगा: MP में पारा 1° से 5.4°C तक बढ़ा, हीटवेव नहीं; आंध्रप्रदेश में 5 दिन तूफान का अलर्ट
    Next articleIsrael-Iran war LIVE updates: Iranian delegation in Pakistan for talks with U.S., Vance en route

    Leave a Reply